निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । 21 अगस्त को आईपीएच नामकुम राँची में एक समाहरोह आयोजित होगी। जिसमें झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा झारखंड में स्वास्थ्य विभाग से जुड़कर बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर व अन्य कर्मियों को पुरष्कृत किया है। जिसमें टॉप स्थान प्राप्त करने के लिए जामताड़ा जिला को 7 पुरस्कार मिला है। महिला नसबंदी ऑपरेशन में डॉ. दुर्गेश झा पूरे राज्य में अव्वल, पुरुष नसबंदी ऑपरेशन में डॉ. दुर्गेश झा पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर, जोबा देवी झारखंड में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली सहिया हैं सीएचसी कुंडहित जामताड़ा जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, झारखंड का ऑल ओवर सीएचसी ललिता कुमारी पूरे झारखंड में सर्वोच्च प्रदर्शन वाली परिवार नियोजन पार्षद हैं। पिछले वर्ष डॉ. दुर्गेश झा द्वितीय ने पूरे झारखंड में इस वर्ष टॉप करके जामताड़ा का नाम रौशन किया है।
