राजेश दुबे

विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के हॉस्पिटल चौक स्थित ब्लॉक रोड में ए एस विजन सेंटर नेत्र जांच केंद्र का उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० योगेंद्र कुमार ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के पश्चात नेत्र जांच केंद्र के संचालक डॉ० आरती कुमारी ने कहा कि केंद्र में अत्याधुनिक मशीन द्वारा नेत्र जांच की सारी सुविधा उपल. ब्ध है। आज से 31 अगस्त तक निःशुल्क नेत्र जाँच और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी निःशुल्क दी जाएगी। इस मौके पर चेडरा मुखिया निर्मल कुमार, पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी, पूरण सुमन, रवि प्रसाद, शेखर सिंह, शशांक शेखर, दिनेश राम, सुरेश राम महादेव महतो, अमरदीप मिश्रा, महेश प्रसाद, संजय कसेरा पप्पू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *