निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कुछ दिन पूर्व आर जी कार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में प्रषिक्षु महिला चिकित्सक के साथ मारपीट, बलात्कार और निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में आज मारवाड़ी युवा मंच एवं समृद्धि शाखा जामताड़ा ने कैंडल मार्च जामताड़ा नगर में निकली। जिसमें भारी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी योगदान दी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी महिला मंडल, सखी सहेली एवं समाज के अन्य वर्गों से महिलाओं ने इस रैली में अपना योगदान दिया। सभी ने एक साथ मिलकर एक एक स्वर में नारा लगाया कि जिस किसी ने भी अपराध किया हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि आने वाले समय में कोई भी व्यक्ति ऐसा अपराध करने से पहले लाख बार सोचे।
ऐसी घटना से पूरा देश मर्माहत है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय वो कम ही होगी। समाज में महिलायें बेझिझक घर से निकल सके, स्वतंत्रता से अपनी काम कर सके इसलिए सरकार से इन अपराधियों पर कड़ी कारवाई करने की माँग किया गया। इस मौके पर खुशबू लोहरुका, नीतू परसुरामका, अंकिता नारनोलिया, सोभा डालमिया, दीप्ति गुटगुटिया, स्वीटी नारनोलिया, विक्की नारनोलिया, सुमित जालान, उमेश शास्त्री, मिंटू अग्रवाल, दिनेश हिलवाणी, जतिन परसुरामक, सुमन टिबरिवाल व अन्य सदस्य मौजूद थे।
