राजेश दुबे

विष्णुगढ। प्रखंड में एससी और एसटी श्रेणी में क्रीमिलेयर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से आरक्षण देने के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया। जिसमें भारत बंद को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता सात मील चौक जाम कर दिया। जाम के दौरान हजारीबाग बगोदर रोड, गोमिया-विष्णुगढ़ रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई। जिसमें जेएमएम आजसू, आर्मी, भारत भीम एकता मिशन, बसपा, सपा, जेबीकेएसएस के अलावा अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के चौक चौराहों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया तथा बंद को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

भारत बंद का सीधा असर परिवहन सेवा और आम जनजीवन पर पड़ा। क्रीमीलेयर अध्यादेश के विरोध में आक्रोशित हजारों की संख्या में एससी एसटी समाज के म महिलाओं, पुरुषों व छात्राओं ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी के साथ अध्यादेश के प्रति विरोध जताया। विरोध के दौरान आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया और कुछ ही घंटे के बाद समझा बूझकर जाम को हटाया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही। मौके भीम आर्मी के महेंद्र राम, गुलाब राम, गुरु प्रसाद, मोहन राम, सिवा राम, माही पटेल, दिलीप कुमार राम, विनय दास, शक्ति कुमार दास, किशोर राम, सुरेश राम, विजय राम, जुगल राम, भीखन दास, रोहित रविदास, सुधीर रविदास, गणेश रविदास, मनोज राम बैजनाथ राम, बालेश्वर राम सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *