निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भाई बहनों के अटूट रिश्तों को मजबूती देती है यह राखी का पर्व और राखी के पर्व में आजसू पार्टी के चूल्हा प्रमुख की बहनों ने केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता के आवासिय कार्यालय में सैकड़ो की संख्या मैं पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया और सभी ने एक सूत्र से संघर्ष की लड़ाई में साथ निभाना का वादा दिया। इस मौके पर एक एक करके सभी चूल्हा प्रमुख की बहनों ने तरुण गुप्ता के कलाई में राखी बांधकर उनके हाथों को मजबूत करने और साथ निभाना का आशीर्वाद दिया। चूल्हा प्रमुख के बहनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में जामताड़ा में परिवर्तन की की लड़ाई को मजबूत करने के लिए आप सबों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और मैं आज आप सभी को इस रक्षाबंधन के मौके पर वचन देने के लिए आज उपलब्ध हूं कि ऐसा कोई भी काम नहीं करूंगा, जिससे आपको तकलीफ पहुंचे । आपकी हर सुख दुख में पार्टी के साथ-साथ में व्यक्तिगत रूप से खड़ा होकर के आपकी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा। आप चूल्हा प्रमुख की सभी बहनों को मैं यही कहूंगा कि आप इस रक्षाबंधन के मौके पर आप गांव के घर-घर तक जाकर उन्हें बताने का कार्य करें ,कि जामताड़ा में परिवर्तन अति आवश्यक है, नहीं तो आने वाली पीढ़ी हम सभी को कभी नहीं माफ कर सकती है। आप है तो हम हैं, यही धरा के साथ हम आगे बढ़ेंगे और अपनी मंजिल को प्राप्त करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर आजसू पार्टी महिला मोर्चे के जिलाध्यक्ष सीतामनी हंसदा, आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष माने बेसरा, महामंत्री बृज किशोर मरांडी, नूनी हेंब्रम सोरेन, रमेश रावत ,राकेश रवानी के साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *