निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सोमवार को पूर्व जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेन्द्र मंडल मनसा पूजा के सुअवसर पर जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत राखबन में मूर्ति विसर्जन समारोह में सम्मिलित हुए। सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर मूर्ति विसर्जन समारोह का आयोजन किया गया। श्री मंडल जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर मूर्ति विसर्जन समारोह में भी सम्मिलित हुए। मां मनसा मूर्ति विसर्जन के साथ ही जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न मोहल्ला में आयोजित बिषहरी माता मनसा पूजा सोमवार को सम्पन्न हो गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की जामताड़ा जिले अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भक्ति पूर्ण माहौल में बड़ी ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मां मनसा पूजा का आयोजन होता है। पूजा को लेकर इलाके पर काफी चहल-पहल रही। संपूर्ण जामताड़ा में भक्ति पूर्ण माहौल बना रहा। अलग-अलग स्थान पर मां मनसा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। आज पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के उपरांत मां मनसा प्रतिमा विसर्जन समारोह का अलग अलग स्थान पर आयोजन हुआ। मां मनसा प्रतिमा विसर्जन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री मंडल ने कहा कि मान्यता है कि मनसा पूजा करने से घर में किसी प्रकार की विषैले जीव का निवास नहीं रहता है। लोग बिना भय के सालों भर मां की असीम कृपा से सुखी और खुशहाल जीवन यापन करते है। मौके पर दर्जनों की संख्या में जामताड़ा नगर वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *