जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत गले में रसगुल्ला फंसने से हो गई।

पलंग पर लेटे-लेटे मोबाइल देखते हुए अमित खा रहा था रसगुल्ला,,,,,

गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया गांव में 17 वर्षीय अमित सिंह घर में पलंग पर लेटे-लेटे मोबाइल देखते हुए रसगुल्ला खा रहा था। इस बीच रसगुल्ला वह गले में फंस गया, जिससे अमित छटपटाने लगा। घटना के वक्त घर पर केवल अमित के चाचा रोहिणी सिंह ही थे। उन्होंने अमित के गले के अंदर अंगुली डालकर रसगुल्ला निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना के वक्त अमित के पिता सुजीत सिंह बांकी पंचायत गए हुए थे। मां उर्मिला सिंह भी घर पर नहीं थीं।

सुबह मिठाई लाया और राखी देख फफक- फफक कर रो रही है बहन,,,,,

अमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने युवक अमित को मृत घोषित कर दिया। रोहिणी सिंह ने कहा कि मैं तीन माह बाद बाहर से काम से लौटा हूं। सुबह अमित गालूडीह स्टेशन से बाइक पर मिठाई लेकर घर पहुंचा था। वह पलंग पर लेटे-लेटे मोबाइल गेम खेलते हुए रसगुल्ला खा रहा था। इसी क्रम में रसगुल्ला उसके गले में अटक गया। अमित की एक छोटी बहन है, जो उसे सोमवार को राखी बांधने वाली थी। घर मे पड़ी राखी देखकर वह रह-रहकर फफक पड़ती है।

चिकित्सकों ने किया मृत्यु घोषित,,,,
घटना के बाद परिजन अमित को को लेकर स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *