धनबाद । शुक्रवार की सुबह धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध के समीप सहकर्मी के घर में रेलकर्मी युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार लगभग 27 वर्षीय चतुर्थ वर्गीय रेलकर्मी बिपिन कुमार सुबह 9 बजे अपने सहकर्मी के घर पहुंचा और पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वहीं मृतक युवक का सहकर्मी दोस्त सकते में है । घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। वही मृतक बिपिन कुमार समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक बिपिन के घर वालों को मामले की जानकारी दे दी है। वही पुलिस आत्महत्या की घटना को प्रेम- प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है।
