धनबाद । आज देश को आजादी मिले 78 वर्ष हो गए। जिसे लेकर पूरा भारत वर्ष खुशियां मना रहा है । गुरुवार की सुबह से ही पूरे देशवासी आजादी का जश्न मना रहे हैं, जिसे लेकर पूरे कोयलांचल में भी विभिन्न क्षेत्रों में देशभक्ति के गीत बज रहे हैं । गुरुवार को धैया स्थित अभियान प्लाई परिसर में रवि प्रमाक ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रवि प्रमाक, अजय अग्रवाल, राकेश कथूरिया, दीपक अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। दीपक अग्रवाल ने कहा कि सूचना क्रांति के दौर में आज पूरी दुनिया सिमटकर एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती नजर आ रही है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि सूचना क्रांति को साथ लेते हुए अपने सांस्कृतिक मूल्यों को भी बचाए रखें। उन महान विभूतियों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। सिर्फ बाॅर्डर पर ही नहीं, देश के अंदर रहते हुए भी एक बेहतर नागरिक बनकर देश सेवा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *