धनबाद । कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या करने, उसके बाद भीड़ का घटनास्थल पर तोड़फोड़ करने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शुक्रवार को एलान किया कि शनिवार को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे. आईएमए ने कहा कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सकीय कामकाज जारी रहेगा. आईएमए ने कहा कि बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सेवाएं बंद रहेंगी और सर्जरी नहीं की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *