लालटू मिठारी
बलियापुर । बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में शुक्रवार को ललन क्लासेस की ओर से क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें बलियापुर, धनबाद, बंगाल व विभिन्न इलाकों के करीब 500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें बालक वर्ग में प्रथम मुकेश कुमार मंडल, द्वितीय सोरव कुमार मंडल, तृतीय बलराम महतो, बालिका वर्ग में प्रथम बोबी कुमारी, द्वितीय मधु कुमारी, तृतीय रूपा कुमारी शामिल हैं। मुख्य अतिथि जिप सदस्य उषा महतो व विशिष्ट अतिथि आशीष महतो ने प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। उषा महतो ने कहा कि बलियापुर जैसे सुदूर ग्रामीण इलाके में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उसे निखारने की जरूरत है। ललन प्रतियोगी क्लासेस द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की। पुरस्कार वितरण करने वालों में संदीप कुमार महतो, राहुल रवानी, छोटू रजक, कुलदीप कुमार महतो, शिशुपाल महतो, अजय महतो, निर्मल महतो, सुनील कुमार महतो, शेख कलीम, निकेश, चक्रधर महतो, देवेन महतो, अमर टुडू, नितेश, जुगल, नंदकिशोर, बबलू आदि मौजूद थे।
