लालटू मिठारी
बलियापुर । करमाटांड़ मोड़ अमित टेलीकॉम प्रज्ञा केंद्र व अलकडीहा प्रज्ञा केंद्र में बगैर कोई निर्देश मनमानी ढंग से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का आवेदन आनलाइन इंट्री की सूचना पर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा गुरुवार को पुलिस बल के साथ प्रज्ञा केंद्र पहुंचे। जांच के दौरान उपरोक्त योजनाओं से संबंधित कुल 39 आवेदन भरा हुआ पाया। 38 धनबाद प्रखंड के दामोदरपुर व एक आवेदन टुंडी प्रखंड का पाया गया। संचालक अमित कुमार मोदक को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया। पुलिस के समक्ष कहा कि दामोदरपुर की एक सहिया कार्यकर्ता द्वारा आवेदन आनलाइन के लिए दिए गए थे। लेकिन आनलाइन का कार्य नहीं किया गया था। बीडीओ ने कहा कि आवेदन से संबंधित कोई भी आवेदन बगेर सरकारी कर्मी की उपस्थिति में नहीं किया जा सकता है। प्रज्ञा केंद्र के संचालक द्वारा लिखित रूप से गलती स्वीकार की। उसे छोड़ दिया गया। इसी प्रकार अलकडीहा पंचायत में भीएलई रोहित मोदक द्वारा अपने प्रज्ञा केंद्र में इस योजना के आवेदनों का आनलाइन इंट्री किया जा रहा था। खबर पाते ही बीडीओ पहुंचे। प्रज्ञा के संचालक को तिसरा थाना लाया गया। संचालक ने आगे इस तरह की गलती नहीं करने की लिखित वादा किया गया। तब जाकर उनको छोड़ा गया।
