लालटू मिठारी

बलियापुर । मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत विभिन्न पंचायत में चल रहे शिविर कार्यक्रम का जायजा लेने बलियापुर के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा  शुक्रवार को क्षेत्र के आमटाल व कुसमाटांड़ स्थित पंचायत सचिवालय भवन पहुंचे। इस दौरान कुसमाटांड़ में यहां की एक  आंगनवाड़ी सेविका द्वारा फॉर्म रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति फॉर्म 20 रुपए लेने व वीएलई छोटेलाल मोदक द्वारा पंचायत सचिवालय में काम ना कर अपने सेंटर में आवेदन का एंट्री करने की शिकायत उन्हें मिली।  आंगनबाड़ी सेविका एवं वीएलई से पूछताछ करने पर आंगनबाड़ी सेविका ने बिना मांगे कई लोगों द्वारा उन्हें पैसा देने की बातें स्वीकार की। जबकि वीएलई श्री मोदक ने भी अपने सेंटर में 6-7 आवेदन एंट्री करने की बातें स्वीकार किया।  श्री सिन्हा ने उक्त आंगनबाड़ी सेविका एवं वीएलई से स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ श्री सिन्हा ने स्पष्टीकरण का जवाब आने के बाद उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई करने की बातें कही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *