धनबाद । कोयलांचल के चर्चित व राजनीतिक खिलाड़ी राज्य के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। झारखंड राज्य के गठन के बाद बने विधानसभा में बच्चा सिंह पहले नगर विकास मंत्री का पदभार संभाला। उन्होने बाबु लाल मरांडी की सरकार में रहते हुए झारखंड में डोमिसाइल मुद्दे पर विरोध जताया और आंदोलनकारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। बाद में पारिवारिक विवाद की वजह से वह भाजपा से अलग हो गए।

बच्चा सिंह स्व सूर्य देव सिंह के तीसरे नंबर के भाई थे। बिहार से अलग होकर झारखंड बनने के बाद पहले मंत्रिमंडल में वह नगर विकास मंत्री थे। सूर्य देव सिंह के बाद कभी बच्चा बाबू सिंह मेंशन के स्तंभ हुआ करते थे, लेकिन पारिवारिक विवाद की वजह से वह अलग-अलग रहने लगे। झरिया विधानसभा से वह विधायक चुने गए थे, बाद में वह भाजपा के मरांडी सरकार में मंत्री भी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *