झरिया । शुक्रवार की दोपहर लोदना ओपी क्षेत्र के सुश्री आउटसोर्सिंग कंपनी के पेटी कॉन्टैक्टर एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में हॉल पैक ने एक व्यक्ति को कुचला हुई दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की पहचान तीन नंबर जिनागोडा बस्ती निवासी सूरज माली के रूप हुई है । घटना के बाद मौके पर ही सूरज की दर्दनाक मौत हो गईं | बताते चले की सूरज माली अपने रोजगार के लिए अपना कागजात लेकर सुश्री कंपनी के पेटी कॉन्टैक्टर एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग में जमा करने के लिए आया था । इसी दौरान कंपनी से निकलते समय मुख्य गेट पर ही तेज गति से आ रही हॉलपैक डंफर के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । घटना की जानकारी जैसे ही बस्ती वालों को लगी तो सैंकड़ों की संख्या में बस्ती के लोग कंपनी में आकर जमकर बवाल काटा । कुछ वाहनों में आग भी लगा दिया गया । मैनेजमेंट के लोगों ने सूरज माली के शव को छुपाने का भी काम किया । धीरे-धीरे मामले ने उग्र रूप धारण कर लिया और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई ।इसके बाद सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस समेत सीआईएफ की टीम मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाने में जुटी हुई है । मृतक दिहाड़ी मजदूर वीरेंद्र माली का पुत्र है । मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे को छोड़ गया है और वह घर में इकलौता कमाऊ सदस्य था ।

परिजनों में मचा कोहराम,,,,, संतोष माली के मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । बताया जाता है की मृतक की एक पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चे हैं । मृतक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों समेत स्थानीय लोगों में भी उनके बच्चों व पत्नी के भरण- पोषण को लेकर चिंता हो रही हैं ।

शव गायब करने का ग्रामीण लगा रहे आरोप,,,,,,
हॉल पैक की चपेट में आकर एक व्यक्ति के मौत के बाद सुश्री आउटसोर्सिंग कंपनी के पेटी कॉन्टैक्टर एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना के गुर्गों द्वारा शव को गायब करने का आरोप ग्रामीण लग रहे हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी के हॉल पैक की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी । इसके बाद कंपनी के गुर्गों ने मृतक के शव को उठाकर कैंपर में रखकर भाग गए और कहीं छुपा दिया है । मामला लोदना ग्राउंड स्थित सुश्री आउटसोर्सिंग परियोजना के पेटी कॉन्टैक्टर एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना का है, उग्र भिंड ने होलपैक, सकैनिया, कैम्पर समेत आधा दर्जन वाहनो में आग लगा दिया ।

मांगने आया था नौकरी, ‘मिली मौत’,,,,,
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक युवक कोई काम नहीं कर रहा था । जिससे वह काफी परेशान था और पिछले कई दिनों से लगातार वह आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी मांगने के लिए आया करता था । शुक्रवार की दोपहर भी युवक आउटसोर्सिंग कंपनी आया और नौकरी की मिन्नते किया, लेकिन सफलता हांथ नही लगी और वह वापस अपने घर जाने लगा, जिस दौरान हॉल पैक वाहन ने युवक को कुचल दिया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

उग्र भीड़ ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को कंपनी में जाने से रोका, पुलिस ने किया लाठी चार्ज,,,,,
शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी आउटसोर्सिंग परियोजना में जाकर आग बुझाने का प्रयास कर रही थी । भिंड ने इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी को गेट पर ही रोक दिया और अंदर जाने नहीं दे रहे थे । इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *