कुमार अजय

कतरास । सिजुआ क्षेत्र के बॉसजोड़ा सहित अन्य स्थानों के रैयत व परियोजना व अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगो को उचित मुआवजा व सुरक्षित स्थान पर बसाने का वादा करते हुये केंद्रीय कोयला व खनन मंत्री जी किशन रेड्डी ने सबो को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कोयला मंत्री श्री रेड्डी ने अपने धनबाद दौरे के बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत बॉसजोड़ा 6 नंबर में फायर एरिया( अग्नि प्रभावित ) क्षेत्र का दौरा के बाद अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण प्रतिनिधि ने कोयला मंत्री को दिया मांग पत्र सौपा। ग्रामीणों ने उचित मुआवजा के साथ सुरक्षित स्थान पर बसाने के दिशा में कार्य करे।


बॉस जोड़ा 6 नंबर पिट के पास स्वागत के बाद अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगो की व्यथा सुनी,तत्पश्चात बॉसजोड़ा ग्राउंड पहुचे जहाँ रैयतों की समस्या सुनने के बाद कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के दूत बनकर आये है, प्रभावित लोगों की जो भी समस्या व कठनाई है उसको हाई लेबल पर बैठकर सुलझाएंगे।किसी रैयत व प्रभावित के साथ ना इंसाफी नही होने देंगे। कोयला मंत्री जी किशन रेडडी ने मंच से ही अग्नि प्रभावित क्षेत्र को देखने के बाद बॉसजोड़ा के ग्रामीणों व अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।कुछ ही दूरी पर बने पंडाल में बैठे लोग दुल्लू महतो के विरोध में लगे नारे।

अधिकारीरियो व अन्य ने कोयला मंत्री को गुलदस्ता, अंग वस्त्र व मांग पत्र सौपा। मौके पर कोल इंडिया के चैयरमैन पी एम प्रसाद, बीसीसीएल के प्रबंध सह निर्देशक समीरण दत्ता, निर्देशक डी टी संजय सिंह,महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ,क्षेत्रीय कार्मिक पदाधिकारी चंदन श्रीवास्तव,सेल्स अधिकारी रितेश सिंह,प्लानिंग अधिकारी मो आलमगीर,धर्मबीर आलोक, क्षेत्रीय सर्वे अधिकारी आशुतोष कुमार,बिधुत अधिकारी चेतन चौहान, परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, जी एल धुर्वे,नारायण प्रसाद,संजय नंदा, मैनेजर बी के भारती, यूनियन प्रतिनिधि राज कुमार महतो, असलम मंसूरी,अनुज सिन्हा, रमाशंकर तुरी,मनोज मूखिया,महेश साव,अनिल टुडू,गणेश तिवारी मौजूद थे। मंच से कुछ कदमो की दूरी पर भूमिगत आग साफ नजर आ रही थी। सुरक्षा में काफी संख्या में सी आई एस एफ व पुलिस बल की नियुक्ति दिखी। धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा,
डी एस पी दीपक कुमार,लोयाबाद ,
तेतुलमारी ,जोगता,केंदुआ सहित अन्य थाना ओ पी के पुलिस बल मौजूद थी। शक्ति चौक,तेतुलमारी सुभाष चौक,पाण्डेयडीह, नया मोड़,पंजाबी मोड़,कनकनी,लोयाबाद मोड़ सहित चप्पे चप्पे पर पुलिस व सी आई एस एफ के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *