झरिया । अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के झारखंड प्रांत की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 9 दिवसीय 9 कार्यक्रम के समापन की कड़ी मै आज स्वर्गीय विनय जी जालान की स्मृति में मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने झरिया धनबाद गौशाला में गो सेवा का कार्यक्रम किया साथ ही साथ पूर्व प्रांत अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जी जालान को श्रद्धांजलि दी। गौ सेवा के कार्यक्रम मै मारवाडी युवा मंच के सदस्यों एवं उनके परिजन भी मौजूद थे जिन्होंने अपने हाथों से गोवंश की सेवा गुड़, चोकर,बेसन वा अपने हाथों से गोमाता को हरा चारा खिलाया। ज्ञात हो कि प्रत्येक मास गो-सेवा का कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच, झरिया द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि मंच का उद्देश्य लोगों को गो-सेवा के प्रति जागरुक करना है। मंच समाज से आह्वान करता है कि गोशाला के प्रति जागरूक होकर गोवंश की सेवा में आगे आये। आज गौ सेवा में शाखा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव राजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अमित बाजोरिया, आशीष अग्रवाल, आशा बाजोरिया, स्वीटी अग्रवाल, निखिल खंडेलवाल, रुपेश करीवाल,राहुल अग्रवाल, गौतम अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *