निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, अब्दुल रहमान, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम पाकडीह के अर्जुन मंडल, पिता दशरथ मंडल के घर में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए
(1) अर्जुन मंडल, उम्र 26 वर्ष, पिता दशरथ मंडल, ग्राम पिण्डारी, थाना करमाटॉड़ वर्तमान ग्राम पाकडीह, थाना जामताड़ा, (2) विशाल मंडल, उम्र 21 वर्ष, पिता सुरेश मंडल, ग्राम मट्टाड़, थाना करमाटौंड, (3) राजा कुमार दास, उम्र 23 वर्ष, पिता तारापदो रविदास, ग्राम गोपालगंज, थाना निरसा, जिला धनबाद वर्तमान ग्राम पोसोई, थाना जामताड़ा सभी जिला जामताड़ा को फर्जी 17 मोबाईल, 23 सिम, 2 पासबुक, एक ए०टी०एम० 4 कार्ड, आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 45/24 दिनांक 23. 07.2024 धारा 111(2) (ii)/317(2)/317(4)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.5 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके सोलह अंक का ATM No., CVV No., एवं OTP No. प्राप्त कर विभिन्न E WALLET एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में TRANSFER करते हैं तथा साईबर ठगी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त (1) प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन मंडल पूर्व में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 59/23, दिनांक 02.11. 2023, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भ०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोपित है, (2) प्राथमिकी अभियुक्त विशाल मंडल पूर्व में (1) साईबर अपराध थाना कांड संख्या 73/23, दिनांक 19. 12.2023, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भ०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोपित है एवं (2) करमाटाँड़ थाना कांड संख्या 121/16, दिनांक 05.08.2016, धारा 419/420/467/468/471/120 (बी) भ०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोपित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *