रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अफसरों की मनमानी एवं मनरेगा में बीडीओ की दखल अंदाजी से तंग होकर प्रखंड के 19 पंचायत के मुखिया का प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। जिसमे प्रमुख, उपप्रमुख एवं पंचायत समिति सदस्य ने समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं धरना का समर्थन देने बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव मंगलवार को इचाक पहुंचे।उन्होंने कहा कि मुखिया संघ का मांग जायज है। पंचायती राज व्यवस्था में मुखिया का अधिकार का हनन अधिकारी कर रहे हैं जो अनुचित है। बीडीओ सीओ भ्रष्टाचार में डूबे हुए है। जिस कारण आम जन परेशान है। बीडीओ सीओ अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करते है तो आंदोलन बड़ा रूप लेगा जिसकी जनाबदेही उनकी होगी।
आंदोलन का नेतृत्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सकेंद्र प्रसाद मेहता ने किया। संचालन मुखिया अशोक कपरदार ने किया। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने कहा कि इचाक बीडीओ संतोष कुमार एवं सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाते हैं एवं कार्यालय कर्मियों पर लगाम नहीं कसते हैं इसका परिणाम बुरा होगा। मनमानी रवैया से सभी जनप्रतिनिधि आहत हो चुके हैं। संघ के संरक्षक अशोक कपरदार ने कहा कि बीडीओ एवं सीओ जनता के सेवक हैं उस उस बात का ख्याल रखना चाहिए। लेकिन वे जनता के मालिक बनकर जनता द्वारा चुनकर आए प्रतिनिधियों के अधिकार का हनन कर रहे हैं। 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने कहा मुखिया का मांग जायज है अधिकारियों को जल्द इसपर पहल करना चाहिए। प्रखंड अध्यक्ष सकेंद्र प्रसाद मेहता ने कहा की बीडीओ एवं सीओ रिश्वत के बगैर कोई काम नहीं करते। इसके अलावा पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद मेहता,ओमप्रकाश मेहता,सुजीत कुमार, चिरंजीवी कुमार ने भी मुखिया के आंदोलन को जायज ठहराते हुए आंदोलन में सहयोग करने की बात कही।
क्या कहते हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी
बीडीओ सन्तोष कुमार ने कहा कि में ग्रामीण जनता का सेवक हूं। आंदोलनरत मुखिया और जनप्रतिनिधी से बातचीत के लिए तैयार हूं। जनप्रतिनिधी और पदाधिकारी के समन्वय से हीं क्षेत्र का विकास संभव है। सभी अपने कीमती वक्त का अनुपालन करें।
धरना स्थल पर सभी 19 पंचायत के मुखिया चोहन मेहता, नंद किशोर मेहता, मोदी मेहता, उमेश प्रसाद, निशु कुमारी, मीना देवी, संगीता देवी,काजल देवी, अशोक राम, सिकंदर राम, मंजू देवी, सीता देवी, किरण देवी,सुनीता देवी, बीना मेहता, किरण मेहता, संगीता देवी,मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र दास, कुशलचंद मेहता, चंदन मेहता, राकेश कुमार,ओमप्रकाश मेहता, दयानंद कुमार, पंचायत समिति महेंद्र पांडेय समेत अन्य पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.
