लालटू मिठारी
बलियापुर । लायंस क्लब ऑफ बलियापुर के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल को रविवार को रांची में जिला पाल लायन कमल जैन ने 2023-24 कल्याणकारी कार्य करने के लिए उन्हें डिस्ट्रिक अवार्ड 322A से सम्मानित किया गया। गिरधारी लाल अग्रवाल बलियापुर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कल्याणकारी कार्य किया है। इसके लिए अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, रामकेशर महतो, चितरंजन महतो, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, मानिक मंडल, पप्पू पाल, बनमाली प्रमाणिक, शंकर दास, विनोद गुप्ता आदि ने बधाई दी।
