लालटू मिठारी

बलियापुर । धोखरा में मासस नेता धनीराम महतो की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर दिवंगत नेता स्वर्गीय महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि मासस केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने स्वर्गीय महतो को लाल झंडा का सच्चा सिपाही बताया। कहा कि स्वर्गीय महतो किसान मजदूरों की लड़ाई में हमेशा आगे रहते थे। श्रद्धांजलि देने वालो में मासस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू, केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, हिमांशु मंडल, सीमा देवी, पूर्व मुखिया जंगबहादूर महतो, विजय रजक, सुनील महतो, जयपाल महतो, नरेश महतो, दिलीप महतो, अखिलेश महतो, डॉ जनार्दन महतो, भूपति भूषण महतो, सत्येन्द्र महतो, चंदन भूमिहार, संतोष रवानी, हीरालाल महतो, दिनेश महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *