लालटू मिठारी
बलियापुर । प्रखंड सभागार बलियापुर में आज रविवार को मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन सुश्री शिवानी शर्मा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह सिविल जज सिविल कोर्ट धनबाद की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन के उपरांत पैनल एडवोकेट श्रीमती जया कुमारी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में जानकारी दिया गया। इसके उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर द्वारा मेगा लीगल इम्पावरमेंट कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए लोक अदालत मध्यस्थता केंद्र नए कानून आदि के बारे में जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह सिविल जज शिवानी शर्मा द्वारा बताया गया कि कैसे समाज के कमजोर वर्ग के लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में उनके द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के क्रियाकलापों की जानकारी भी दिया गया। कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी शिवानी शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन के लाभों को स्वीकृति प्रमाण पत्र और मनरेगा के तहत लाभुकों को जॉब कार्ड दिया गया। इसके अतिरिक्त जेएसएलपीएस के आजीविका पशु सखी को पशु मेडिकल किट तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय के तीन दिव्यांग लाभुकों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती अल्पना कुमारी, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी विशाल कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस सहित प्रखंड के सभी कर्मी, सभी महिला पर्यवेक्षाका आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *