लालटू मिठारी
बलियापुर । जलसहिया कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को पहाड़पुर स्थित सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो के आवास का घेराव किया। इस दौरान विधायक की पत्नी व भाजपा नेत्री तारा देवी को पांच सूत्री मांगों का स्मार पत्र सौंपा। जिसमें जल संहियाओं को प्रोत्साहन राशि के बदले पूर्व के मानदेय को लागू करने, न्यूनतम अठारह हजार मासिक मानदेय देने, स्थायीकरण करने, जल एवं स्वच्छता के कार्यो में ठिकेदार के बदले जल संहियाओं को कार्य देने, दुर्घटना बीमा बीस लाख देने की मांगे शामिल हैं। भाजपा नेत्री तारा देवी ने जल सहियाओं के मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। जल सहियाओं का मांग जायज है। मौके पर मंजू दत्ता, पुनम देवी, रिंकू देवी, कजरी देवी, ललीता देवी, सुधा देवी, सुलेखा देवी, बिशाखा देवी, फुल कुमारी, अनिता गोराई, नमिता मंडल, अंजू देवी, इंदू देवी, सावित्री देवी, नेहा देवी आदि मौजूद थे।
