लालटू मिठारी
बलियापुर । बलियापुर में विभिन्न समस्याओं के समाधान को ले शुक्रवार को पूर्व विधायक आनंद महतो के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा से मिले। बलियापुर हटिया परिसर में शौचालय निर्माण, पानी, बिजली, सड़क समेत अन्य मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। बीडीओ ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में उप प्रमुख आशा देवी, मासस नेता काशीनाथ मंडल आदि मौजूद थे।
