झरिया । 15 जुलाई से 23 जुलाई के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा । झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच, स्थापना दिवस के अवसर पर 9 दिन 9 पूर्व अध्यक्ष 9 कार्यक्रम की शुरुआत की गयी । पूर्व अध्यक्ष-1 दिन 1 कार्यक्रम 15-23 जुलाई तक । पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन छाबड़ा जी के सम्मान में । खेल-कूद कार्यक्रम के तहत् – योग शिविर । शुक्रवार 19 जुलाई को बालिका विद्या मंदिर झरिया परिसर में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजन किया गया ।

इस दौरान झरिया शाखा अध्यक्ष अमित अग्रवाल व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया । जहां काफी संख्या में स्कूल के बच्चे, शिक्षक व कमेटी के सदस्य गण भी मौजूद थे । इस दौरान बच्चों को योग की खूबियां बताई गई व योग कराया गया । वही शाखा अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी ने कहा की लगातार 9 दिनों तक अलग- अलग कार्यक्रम किये जायेगे जिसकी शुरुआत 15 जुलाई से हुई है। मौके पर शाखा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, सचिव राजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *