लालटू मिठारी

बलियापुर । पहाड़पुर शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को संत निरंकारी सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन नई दिल्ली से केंद्रीय प्रचारक परम् पूज्य इन्द्रजीत शर्मा जी ने प्रवचन के माध्यम से उन्होंने कहा कि आज दुनिया में सबसे ज्यादा प्रेम की आवश्यकता है। निरंकारी मिशन इसी प्रेम, दया, करूणा, भाईचारा, सहनशीलता आदि का संदेश देने के लिए जगह जगह इस तरह के सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। शास्त्रों में भी वर्णित है – बिनु सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिन सुलभ न सोई। अपने प्रवचन के माध्यम उन्होंने कहा कि राम (सतगुरु) के कृपा से ही मनुष्य को ईश्वर की प्राप्ति होती हैं और ईश्वर प्राप्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। सत्संग कार्यक्रम में सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी, निशी महतो, जोनल इंचार्ज जीएस मित्तल आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में पहाड़पुर, आमझर, निचितपुर, कोनारटांड़, खेतटांड़ समेत दर्जनों गांवों के श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *