झरिया । गुरुवार की दोपहर घनुआडीह ओपी क्षेत्र के कुजामा आउटसोर्सिंग में सीआईएसएफ और स्थानीय ग्रामीणों में भिड़ंत हो गया । घटना स्थल पर कई राउंड फायरिंग होने की सूचना है । घटना में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं, व आधा दर्जन सीआईएसएफ के जवान घायल बताए जा रहे है । भिड़ंत के दौरान कई सीआईएसएफ जवान की जान पर बन आई । इन्हे हवाई फायरिंग कर जान बचाना पड़ा। सीआईएसएफ जवानों के अनुसार झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के लोदाना एरिया 10 के कुजामा कोलियरी के देव प्रभा आउट सोर्सिंग से सैकड़ो की संख्या में बाइक से बोरे में भरकर कोयला ले जा रहे थे तभी सीआईएसएफ के अधिकारी उधर से गुजर रहे थे। कोयला चोरी कर ले जाते देख सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान मौके से कोयला चोरों को भगाने लगे तभी एक कोयला चोर को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। तब क्या था पास के बालूगद्दा से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पंहुच गए और CISF को चारो ओर से घेर लिया कर पत्थर की बारिश करने लगे। CISF की टीम अपने आप को घिरता देख 8 से 10 राउंड फायरिंग किया तब लोग भागे। वही पत्थरबाजी में एक दर्जन सीआईएसएफ जवान को चोट आई है। जिसमे दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। मामले को लेकर मौजूद CISF के अधिकारी ने पूरी जानकारी देते हुए बताया की बलूगद्दा की और से आए लोगो ने हमलोगो पर पत्थर से हमला कर दिया जिसमे कई जवान घायल हो गए। जान बचाने के लिए हमलोगो को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बाद में घनुवाड़ीह ओपी और लोदना ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। CISF मामले की लिखित शिकायत घनुवाडीह ओपी में की है।
