झरिया । आषाढ़ माह देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) के अवसर पर श्री श्याम मंदिर झरिया धाम प्रांगण से भव्य निशान शोभा यात्रा दिनांक: 17/07/2024 को 151 निशान निकाली गई । जिसमे की भक्तों के द्वारा निशान झरिया शहर भ्रमण कर झरिया मंदिर मे अर्पण की गई। निशान यात्रा मे काफी संख्या में महिलाएं,पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। सभी भक्तों ने बाबा को निशान अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रघुवीर गोयल, शिवकुमार अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल, विवेक सिंगल,संदीप कथूरिया आदि सदस्य मौजूद थे।
