लालटू मिठारी

बलियापुर । दुधिया चौबे टोला में एक सप्ताह पूर्व लगाए गए 200 केबी का नया विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार आधी रात को फिर खराब हो गई। जिससे गांव में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है।  उमसभरी इस गर्मी में गांव में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर को एक सप्ताह पूर्व लगाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उक्त ट्रांसफार्मर को लगाने में ग्रामीणों ने चंदा कर काफी खर्च भी किया था। फिर एक सप्ताह बाद उक्त विद्युत ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से गांव में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों ने विभाग से खराब पड़े उक्त विद्युत ट्रांसफार्मर की मरम्मती अविलंब करने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *