झरिया । लोदना क्षेत्र के बागडिगी में संचालित सुशी-देवप्रभा आउटसोर्सिंग में कार्यरत मजदूर सह सांसद समर्थक वेतन बढ़ोतरी, आठ घंटे काम, एक दिन रेस्ट सहित अन्य मांगों को लेकर टाइगर फोर्स बैनर तले आंदोलन कर रहे है। सोमवार को आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने वार्ता कर समस्या को समाधान करने का बात कही थी। निर्धारित समय के बाद भी प्रबंधन वार्ता को लेकर कोई पहल नही करने पर मजदूरों ने लोदना चार नंबर में बैठक कर आंदोलन करने की बात कही। टाइगर फोर्स के अनूप साव व सूरज भुइयां ने कहा कि पिछले दिनों मांगों को लेकर मजदूर धरना देने जा रहे थे। तब कंपनी के निदेशक कुंभनाथ सिंह ने वार्ता कर समस्या का हल निकालने की बात कही। बार-बार वार्ता का समय निर्धारित कर वार्ता के लिए नही पहुंचे। जिस कारण मजदूरों में काफी आक्रोश है। कहा कि मामले की जानकारी सांसद ढुलू महतो को अवगत करा कर आंदोलन किया जाएगा। कहा कि 12 घंटे का काम लेकर आठ हजार रुपए वेतन देना मजदूरों का शोषण है। साथ ही साथ खनन नियम कानून की अनदेखी कर बीना सुरक्षा उपकरण के परियोजना में काम लिया जा रहा है। मजदूरों के विरोध करने पर प्रबंधन व उसके लठैत मजदूरों का शोषण कर रहे है। मौके पर सूरज पासवान,सचिन कुमार राम, दीपक पासवान, सुशील पासवान, आजाद पासवान, बादल, सन्नी, महेन्द्र महतो, शमशाद अंसारी थे।
…….
मौखिक रूप से 25 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की बात कह रहा प्रबंधन :

  • आउटसोर्सिंग में कार्यरत मजदूरों ने बताया कि प्रबंधन मौखिक रूप से वेतन में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की बात कह रहा है। पर वार्ता के लिए नही आ रहा है। बताया कि वेतन बढ़ोतरी से ही हमलोगों के समस्या का समाधान नही होेगा। अन्य मांगों वार्ता कर लिखित तौर पर प्रबंधन को देना होगा। कहा कि जानकारी मिला कि हम मजदूरों का वेतन कुछ माह पहले ही बढ़ा दिया गया था। पर हमलोगों का पैसा कंपनी के मैनेज करने वाला हमें नही दे रहे थे। अब सभी बातें आमने-सामने होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *