धनबाद । प्रेम विवाह से नाराज साले ने अपने जीजा के ऊपर गोली चला दी , जिसके बाद क्षेत्र में अफारा- तफरी मच गई । वही मौके का फायदा उठाकर हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया । सोमवार को निरसा थाना क्षेत्र निवासी गीता बावरी के पति पर उसके भाई ने ही गोली चला दी। गीता के पति जयप्रकाश बावरी के पेट में गोली लगी और अंदर फंस गई जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले को लेकर बताया जाता है कि जनवरी महीने में गीता ने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जयप्रकाश से शादी की थी। इसके बाद से ही गीता के परिजन उसे धमकियां दिया करते थे। सोमवार को जय प्रकाश बाउरी तालाब में मछली पकड़ने गया था इस दौरान गीता के भाई हिमाल बावरी ने जयप्रकाश पर गोली चला दी। घायल जयप्रकाश को तुरंत धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह इलाजरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *