लालटू मिठारी
बलियापुर । सुरूंगा मौजा में किसानों के रैयती जमीन पर बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कंपनियां द्वारा जबरन ओबी डंप गिराकर जमीन को अधिग्रहण किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को भाकपा माले के नेतृत्व में बलियापुर अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बीसीसीएल ईसीएल एवं आउटसोर्सिंग कंपनियां एक साजिश के तहत किसानो की खेती योग्य रैयती जमीन पर ओबी डंप गिरकर जबरन किसानो की जमीन हड़पने मैं लगी है। किसानों द्वारा विरोध करने पर किसानों को झूठे मुकदमें में फंसा कर उसे परेशान करने में जूटी है। वक्ताओं ने कहा कि बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कंपनियां के इस साजिश के खिलाफ ग्रामीण किसान आर पार की लड़ाई लडने को तैयार है। इस अवसर पर धरनार्थी ग्रामीणों की ओर से पांच सूत्री स्मार पत्र बलियापुर के सीओ सुदीप एक्का को सौंपा गया। धरनार्थियों में भाकपा माले के नेता भजोहरी महतो, राजाराम महतो, टिंकू महतो, भोलू महतो, नेपाल रवानी, काजल देवी, शांति देवी, पूर्णिमा देवी, कलावती देवी, रेखा देवी, सरस्वती देवी, अंकिता देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे।
