निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । श्री धाम वृंदावन से पधारे अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री संजय शास्त्री महाराज ने किया लाडली किशोरी जी दीप आश्रम की भूमि पूजन किये। आपको बता दें झारखंड प्रदेश के अंदर जिला जामताड़ा में चार एकड़ से ऊपर 12.5 बीघा जमीन में लाडली किशोरी सेवा संस्थान का निर्माण होगा। संजय शास्त्री महाराज जी ने बताया कि हमेशा आश्रम को मिनी वृंदावन जैसा आश्रम बनेंगे इस आश्रम में वृंदावन गोवर्धन एवं मथुरा के जितने भी मंदिर हैं उनकी जो छवि है उसको यहां पर दर्शाने का कार्य करेंगे और यह एक आश्रम विश्व में एक अनोखा आश्रम बनने के लिए जा रहा है क्योंकि प्रथम बार वृंदावन की जो ज्योति है वह जामताड़ा पहुंची और इस ज्योति का यह दिव्य ज्योति आश्रम बनेगा इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के लिए उच्च शिक्षा एवं आगे जैसे-जैसे आश्रम बढ़ता जाएगा और उसकी जो कार्य है वह भी आगे बढ़ते जाएंगे ।

इस कार्यक्रम में भक्तों ने पूजन किया बंधन किया कार्यक्रम स्थल पर यज्ञ हुआ यह आश्रम जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के निकट बन रहा है जो की 12.500 बीघा से ऊपर जमीन में एक दिव्य और एक भव्य आश्रम कुछ समय में बनकर तैयार होगा जिसके भूमि पूजन में आज सैकड़ो की संख्या में भक्ति रहे सभी भक्तों ने राधा रानी एवं माता रानी के जय घोष के साथ में बड़ा ही आनंद लिया आज इसी क्रम में लाडली किशोरी सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष संजय शास्त्री महाराज ने श्री दुबराज मंडल को प्रदेश अध्यक्ष झारखंड का दायित्व दिया है और उनसे निवेदन किया है की दुबराज जी के साथ हजारों और लाखों की संख्या में भक्ति झारखंड प्रदेश से जुड़कर राधा रानी और ठाकुर जी की सेवा में जुड़ेंगे और सभी सनातन धर्म को मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *