निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । स्पेशल ब्रांच के जवान जैनेन्द्र कुमार रजक का सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मिहिजाम थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर निर्मल महतो चौक के निकट दुर्घटना दुर्घटना हुई है। अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक समेत जवान को रौंदा दिया। जवान अपनी पैतृक आवास डोमदाह से ड्यूटी पर मोटरसाइकिल संख्या Jh05CR3175 से जामताड़ा जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा पिकअप वैन का शिकार हो गया। लगभग दो माह पूर्व ही जवान का विवाह हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और पिकअप वेन संख्या डब्लू बी 37 ई 5966 को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताते चलें कि मिहिजाम जामताड़ा के बीच सड़क पर बने रोड ब्रेकर को शनिवार को जिला प्रशासन ने हटवाया है और पचास घंटे के भीतर ही रफ्तार का कहर एक होनहार जवान पर गिरी है। पूर्व डीसी के आदेश से सड़क में ब्रेकर बना था। तब से दुर्धटना से राहत मिली थी।
