लालटू मिठारी
बलियापुर । सांसद ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी सोमवार को बलियापुर के सिंदूरपुर गांव स्थित कोठा बुढ़ा थान मंदिर पहुंची. पूजा अर्चना के बाद सिंदूरपुर में गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठन मजबूत करने व आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक चर्चाएं की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा नेत्री अल्पना मुखर्जी, बेंगू ठाकुर, विश्वजीत मुखर्जी, अर्जुन कुंभकार, राजेश मुखर्जी, गौरांग मंडल, मौसमी मुखर्जी, किरण देवी, चंदा मुखर्जी आदि थे।
