झरिया । शनिवार को झरिया इंदिरा चौक स्थित देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई । वही का घटना के बाद काफी संख्या में कांग्रेसी नेता व अधिकारी मौके पर पहुंचे । कांग्रेसियों का कहना था कि जिस असामाजिक तत्वों द्वारा यह घृणित कार्य किया गया है, उस पर कार्यवाई हो । इसके खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध जताया । वही धनबाद जिला कांग्रेस सचिव महेश शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिन भी लोगों के द्वारा यह घृणित कार्य किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द पड़कर उन पर कठोर कार्यवाही करें ।
