निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज 14 जुलाई को जिले के नगर भवन दुलाडीह सभागार में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा चिन्हित जामताड़ा जिला के झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्ष, झारखण्ड विधानसभा रवीन्द्रनाथ महतो, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखण्ड सरकार डॉ इरफान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय, झारखंड आंदोलनकारी एवं अन्य ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने आए हुए अतिथियों को पौधा देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष झारखण्ड, विधानसभा रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भी इसी आंदोलनकारी पृष्ठभूमि से हैं। सभी के सामूहिक प्रयास त्याग, संघर्ष एवं बलिदान के फलस्वरूप अलग राज्य झारखण्ड का निर्माण हुआ। उन्होंने जो लोगों के बीच में नहीं हैं, उनको भी नमन किया। कहा कि इस आंदोलन में हजारों हजार साथियों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे, भले ही सभी चिन्हित नहीं हुए हों, लेकिन सभी के बल से प्रयास से यह सफल हुआ।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जिस झारखंड के लिए आप लोगों ने तपस्या की, सरकार ने निर्णय लिया की सबको सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह गौरवान्वित क्षण है, जिसमें आप सबों की भूमिका अहम रही, सबने कई तरह की यातनाएं झेली, जेल गए, अंततः हमें झारखण्ड मिला।


वहीं उपायक्त कुमुद सहाय ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि आज हम झारखण्ड आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए सम्मानित कर रहे हैं। इस आंदोलन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया है। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हो, नीलांबर पीतांबर आदि स्वतंत्रता सेनानियों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड आंदोलनकारी के रूप में जिले के कुल 559 आंदोलनकारी को चिन्हित किया गया है। जिसमें से आज कुल 536 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, सांसद प्रतिनिधि परेश यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार,प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा एजाज हुसैन अंसारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सम्मानित झारखण्ड आंदोलनकारी एवं अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *