लालटू मिठारी

बलियापुर । सुरंगा पंचायत का ओबी डंप का मामला सालों से चलते आ रहा है एक तरफ ग्रामीण ओबी डंप का विरोध कर रहे है तो दूसरी तरफ आउटसोर्सिंग कंपनी अपना मनमानी कर रहा है । जिला प्रशान से लेकर मुख्यमंत्री ने भी इस पर संज्ञान लिया पर ओबी डंप रुकने का नाम नहीं लिया । वही आज शनिवार को न्यायलय के अधिवक्ता विदेश दा सुरंगा पंचायत ओबी डंप पर पहुंचे विस्तार से जानकारी लिए कई घंटो तक ग्रामीणों से बात किए । वही अधिवक्ता विदेश दा ने बताया कि कानून से बड़ा सविधान से बड़ा कोई नही है न्याय अवश्य मिलेगा । वही ग्रामीणों ने बताया किस तरह सुरंगा से लेकर आस पास के सभी गांव आने वाले भविष्य में किस तरह यहां की नक्शा गायब हो जायेगा यानी गांव उजड़ जायेगा । मौके पर पांडव रजक , मिथुन कुमार , रोहित कुंभकार, दिलीप रजक , जादू महतो , संजय कुंभकार साथ में कई ग्रामीण मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *