झरिया । शनिवार को झरिया इंदिरा चौक स्थित देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई । इसकी सूचना पाकर झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम के अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेसजनों ने झरिया इंदिरा चौक सड़क पर धरने पर बैठ गये और प्रशासन से अविलम्ब इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्व गोडसे के वंशजों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे । जिला – प्रशासन ने तुरंत इंदिरा जी को प्रतिमा को यथा स्थिति स्थापित करने का काम किया और भरोसा दिलाया की तुरंत ही प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जांच के बाद जो दोसी पाए जाएंगे उसे जेल में डालने का काम करेगें।
आज के इस विरोध- प्रदर्शन में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता समशेर आलम, किशोर कुमार, प्रीतम रवानी, पिंटू तुरी, रवि सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा, अब्दुल करीम अंसारी, फैज अहमद, राजा अंसारी, निशार अहमद, कुंदन कुमार मोदक, राजीव पांडे, राकेश मिश्रा, राकेश पासवान, सूरज वर्मा, संजीव सिंह, गोलू पासवान सहित सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे ।
