झरिया । जोरापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंग्ला पुल के पास शनिवार कि सुबह में बगल की मुहल्ला की रहने वाली मो इलियास कि लगभग 16 वर्षीय पुत्री 10वीं की छात्रा सानिया की विद्युत की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार सानिया के पिता और भाई विदेश में काम करते है। दो बड़ी बहनों कि शादी हो चुकी है।घर में वह मां के साथ रहती थी।बीती रात को मां की तबीयत खराब होने के पश्चात वह सुबह में मां को डॉक्टर से इलाज कराने को लेकर सड़क पर वाहन पकड़ने आई,इसी दौरान बगल में विद्युत प्रवाहित एक खंभा के संपर्क में सानिया आ गई । मां द्वारा घटना के उपरांत शोर गुल करने पर स्थानीय लोगो ने अचेत अवस्था में उसे स्थानीय नर्सिंग होम में ले गए । जहां डाक्टरों ने सानिया को मृत घोषित कर दिया है । घटना के लिए स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए उच्च अधिकारी और पुलिस से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *