झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के केला पट्टी निवासी जमीन कारोबारी लगभग 42 वर्षीय मुकेश यादव की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में पसरा मातम । घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन कारोबारी मुकेश यादव शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अपने किसी काम से धनबाद की ओर जा रहे थे । इसी दौरान कतरास मोड़ पर एक टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से टोटो चालक टोटो लेकर फरार हो गया । घटना के बाद मुकेश यादव घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनके सर पर गंभीर चोटे आई व सर से तेजी से खून बहने लगा ।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए तुरंत जोड़ा फाटक स्थित पाटलिपुत्र अस्पताल ले जाया गया जहां उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कोलकाता के एमरिक अस्पताल रेफर कर दिया । जहां अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 11 बजे मुकेश की मौत हो गई । वही मुकेश की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । मामले को लेकर परिजनों ने शनिवार को झरिया थाने में लिखित शिकायत की है की टोटो की टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई है । वहीं टोटो चालक ने लापरवाही बरतते हुए मौके से फरार हो गया । दिए गए आवेदन के अनुसार टोटो संख्या जेएच 10 सीएस – 8698 से मुकेश की बाइक की टक्कर हुई थी ।
