धनबाद । शनिवार को धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के मदेयडीह nh2 पर भीषण सड़क हादसा हुआ, घटना में एक बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । वहीं लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया । घटना के समय बाइक पर चार लोग सवार थे और घटना में बाइक सवार एक महिला व एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई ।
टक्कर इतनी जोरदार थी की टक्कर की आवाज काफी दूर तक गई । आवाज सुनकर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए । वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया । जानकारी के अनुसार बाइक सवार चारों लोग एक ही परिवार के है और सरिया के रहने वाले है । खबर लिखे जाने तक सूचना के अनुसार बोलेरो सवार एक महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे उनकी मौत हो गई, बोलेरो सवार महिला के मौत की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है । बोलेरो में भी चार लोग सवार थे । टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए । सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य मे जुट गई । बाइक सवार पिता व पुत्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है । गंभीर रुप जख्मी सभी 5 घायलों को इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल
भेज दिया गया है ।
