कुमार अजय

कतरास । सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी कोलियरी अंतर्गत 11 के वी बिजली में रात से फॉल्ट होने के कारण नागरिकला के आक्रोशित ग्रामीणों ने तेतुलमारी कोलयरी के बिधुत बिभाग के फोरमैन मो मुस्तकीम व प्राइवेट बिजली कर्मी गफूर मियां के साथ मारपीट व धक्का मुक्की की लिखित शिकायत देकर कार्यवाई की मांग की है। तेतुलमारी थाना में फोरमैन इंचार्ज सुबोध सिंह,शमशेर आलम,चंचल राय, मो मुस्तकीम,बिजली मिस्त्री चुन्नू पासवान सहित अन्य लोग थाना पहुचकर कार्यवाई की मांग की। लिखित शिकायत की सूचना पाकर ग्रामीण भी थाना में पहुचकर कर अपनी समस्या को पुलिस के समक्ष रखा। फिहलाल तेतुलमारी पुलिस ने तत्काल दोनों पक्ष को समझा – बुझाकर भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *