लालटू मिठारी

बलियापुर । थाना प्रभारी आशीष भारती ने मंगलवार की देर रात बलियापुर प्लस टू हाई स्कूल के पास कोयला लदी दो हाइवा को जब्त कर बलियापुर थाना ले आई है। जब्त कोयला लगभग 40 टन है। इस दौरान ड्राइवर खेलासी से कागजात मांगे जाने पर नहीं दिखा पाए। इस दौरान पुलिस ने ड्राइवर व खेलासी को जेल भेज दिया। जेएच 02 एजेड 8773 व जेएच 02 एएक्स 3702 भोरा से कोयला लोड होकर बलियापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान पेट्रोलिंग के दौरान कोयला लदी हाइवा को जब्त किया। थाना प्रभारी आशीष भारती ने कहा कि इस सिलसिले में ड्राइवर व खेलासी कागजात नहीं दिखा पाए। दोनों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *