लालटू मिठारी

बलियापुर: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने बुधवार को पलानी पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण किया। पलानी पंचायत के जेएसएलपीएस के एसएचजी ग्रुप के दीदियों से बातचीत की। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो व आय के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। शैलेश कुमार सिंह द्वारा पलानी पंचायत में मनरेगा के तहत आनंद महतो का बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, गुड़िया देवी व मीना देवी का दीदिबाड़ी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुरेश महतो का आवास, रूर्बन मिशन के तहत, निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पौध रोपण किया। इसके अलावे ढांगी में आरसेटी कार्यालय पहुंचे। प्रशिक्षण से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त की। प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। मौके पर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा, शैलेश रंजन, मनोज कुमार, रूपेश तिवारी, सुशांत कुमार, मुखिया शांति देवी, विरेन्द्र कुमार सिंह, उमाशंकर गुप्ता, अवध कुमार सिंह, किशोर कुमार महतो, राजकुमार महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *