लालटू मिठारी
बलियापुर:विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर गुरुवार को बलियापुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैली निकाली गई। रैली बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से निकलकर बलियापुर बाजार के विभिन्न सड़कों का भ्रमण करने के बाद पुनः स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। रैली में शामिल कर्मचारियों ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमो को अपनाने की जरूरत बताया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहिया कार्यकर्ता आदि थे।
