झरिया । जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा रविवार को धूमधाम से निकाला गया। नगर का भ्रमण कर भक्तों के साथ भगवान चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित बनाए गए मौसीबाड़ी पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा की डोर से प्रभु का रथ खींच परिवार और समाज के लिये मंगलकामना की। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रभु के दर्शन किए। बृज गोपिका मिशन के श्रद्धालु कार्यकर्ताओं ने जय जगन्नाथ प्रभु जय जगन्नाथ…, राधे राधे गोविंद गोविंद राधे राधे…गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो…, भज गोविंदो भज गोपाला… भजनों से गुणगान किया। गाजे-बाजे के साथ भक्ति भजनों पर श्रद्धालु झुमते नाचते चल रहे थे। श्रीश्री रथयात्रा संचालन समिति की ओर से उत्सव की व्यवस्था की गई थी।

फ्रूटी व पानी का वितरण,,,,,, झरिया मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से रथ यात्रा के दौरान धर्मशाला रोड स्थित मातृ सदन के पास किया गया फ्रूटी व पानी का वितरण ।

पंडित विजय पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, विष्णु त्रिपाठी, हरिश जोशी, अजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, दिलीप भारती, अशोक शर्राफ, संजू वर्मा, मिक्की सिंह,दिलीप आडवाणी, मिंकी अग्रवाल सहित दर्जनों भक्त श्रद्धा के साथ प्रभु की सेवा में लगे थे। समिति सदस्यों ने बताया कि यहां विश्राम करने के बाद प्रभु तीसरे दिन वापस अपने धाम को लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *