लालटू मिठारी
बलियापुर । बलियापुर के समाजसेवी स्वर्गीय पुरूषोत्तम अग्रवाल के पोता व गिरधर वस्त्रालय के व्यवसाई संजय कुमार अग्रवाल के पुत्र हर्ष सरिया का इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) में वैज्ञानिक के रूप में चयन होने से बलियापुर के लोगों में हर्ष हैं। इसरो के चीफ एस सोमनाथ द्वारा बलियापुर के हर्ष सरिया को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसरो में वैज्ञानिक बने हर्ष सरिया सुनीता सरिया का पुत्र है। उनकी बहन अंकिता सरिया ला की स्टूडेंट है। दादी कोशल्या देवी गृहिणी व चाचा संदीप कुमार अग्रवाल व्यवसाई हैं। वह सिंदरी डिनोवली स्कूल से दसवीं व डिगवाडीह स्कूल से बारवीं की पढ़ाई की। शुरू से ही वह मेधावी रहा। दसवीं की परीक्षा में वह स्कूल टापर रहे। 2020 में जेईई एडवांस की परीक्षा में अव्वल रहने पर उनका नामांकन तिरूअनंतपुरम, आइआइएसटी में उनका नामांकन एरो स्पेस इंजीनियरिंग में हुआ। उनकी इस सफलता के लिए भाजपा नेत्री तारा देवी, मासस केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, आशीष चटर्जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, अल्पना मुखर्जी, लायंस क्लब के गिरधारी लाल अग्रवाल, कल्याण भट्टाचार्य, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मिट्ठू सरिया, कुलदीप अग्रवाल, खगेन पांडेय, विनय मुखर्जी, बंटी अग्रवाल आदि ने बधाई दी।
