झरिया । ग्रीन लाइफ झरिया एवं यूथ कॉन्सेप्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को झरिया एकेडमी उच्च विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया गया । परिसर में छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी पीपल, नीम, अमरूद, कटहल एवम् मेहुगानी के पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । सभी पौधों को नाम दिए गए और एक एक पौधे की रक्षा की जिम्मेवारी बच्चों ने लिया । विद्यालय के शिक्षक ब्रजभूषण दुबे ने कहा की पर्यावरण की स्थिति जिस तरह से बदली है अब पौधरोपण ही अंतिम विकल्प है । उन्होंने कहा की पेड़ हैं तो हम हैं , यह पौधे आने वाली पीढ़ियों को फल और स्वच्छ वायु प्रदान करेंगे । हमे भावी पीढ़ियों की चिंता करनी चाहिए ।

सरफराज इकबाल ने कहा कि बच्चो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना जरूरी है ताकि वे भी बृक्षों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं । ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह एवम् यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा की सभी विद्यालय में फलदार एवम् छायादार वृक्ष के पौधे लगाए जा रहे हैं । इस बरसात में झरिया की धरती पर दस हजार पौधे लगाने की योजना है । कार्यक्रम में ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह, यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद, शिक्षक – सरफराज इकबाल, ब्रज भूषण, सुनिता कुमारी सोरेन, पिंकी कुमारी, शुभजीत आचार्य, सुनिता कुमारी, ज्योति सिंह, प्रेमनाथ महतो, अंकित कुमार पांडेय, छात्र छात्राएँ – प्रकाश साव, अबु आजम अंसारी, सोहेल रजा, मो रियाज, नगमा परवीन, मदीना परवीन, लक्ष्मी कुमारी, रोजी परवीन आदि मिलकर पौधे लगाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *