लालटू मिठारी
बलियापुर । दुधिया जोड़ियां में रविवार को नहाने के क्रम में खरिकाबाद निवासी तोला सोरेन 10 वर्षीय पुत्र प्रताप सोरेन नामक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृत बालक नहाने के लिए जोड़ियां स्थित खदान के पानी में उत्तरा इस दौरान वह धीरे-धीरे पानी के अंदर कीचड़ में समा गया। वह बाहर निकल नहीं पाया। बालक के साथ गए अन्य बालकों ने इसकी सूचना उप मुखिया प्रतिनिधि अख्तर अंसारी समेत ग्रामीणों को दी। फिर लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को पानी के अंदर से बाहर निकाला तब तक उनकी जान चली गई थी। बालक का परिवार काफी गरीब है। परिजनों ने मृत बालक के शव को घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दी।
